World Health Day 2022 : विश्व स्वास्थ्य दिवस

Share on Social Media

World Health Day 2022 : विश्व स्वास्थ्य दिवस

World Health Day 2022 : विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने 1948 को पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा बुलाई और “World Health Day” की स्थापना का आह्वान किया. इसी दिन से प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ दिवस के रूप में मनाया जाता है.

पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया गया था? ( World Health Day ) 

पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस ” World Health Day” पहली बार 7 अप्रैल 1950 में मनाया गया था. 1948 में प्रथम स्वास्थ्य सभा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्माण का जश्न मानाने के लिए निर्धारित तिथि  7 अप्रैल को चुना गया. इस दिन 1948 में WHO की स्थापना के बाद उसकी वर्ष गांठ का प्रतिक समझा गया.




विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम क्या है? ( World Health Day 2022 Theme ) 

2022 के वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम है हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य (Our Planet, Our Health)। इस वर्ष की थीम का लक्ष्य है हमारे ग्रह और उसमें रहने वाले मनुष्यों की भलाई की ओर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करना है। क्यूंकि अभी पुरे विश्व में महामारी का प्रकोप फैला हुआ है, वातावरण में प्रदुषण की मात्र बढ़ी होने के कारन विभिन प्रकार के बीमारी फैल रही है.

इन्हें भी पढ़ें :-

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास  ( World Health Day History )

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 1948 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा बुलाई, जिसमें ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ की स्थापना का आह्वान किया गया। पहला वर्ल्ड हेल्थ डे 7 अप्रैल 1950 को आयोजित किया गया था, और उसके बाद से हर साल इस तारीख को यह खास दिन मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे का मुख्य लक्ष्य एक निश्चित स्वास्थ्य विषय के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 महत्व (World Health Day 2022 Significance)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्वास्थ्य और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें कैसे संबोधित किया जाए, इसके लिए अपनी भूमिका निभाई है। हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे समकालीन स्वास्थ्य मुद्दों पर केंद्रित होता है जिन पर विभिन्न विषयों के साथ तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है।


Share on Social Media

Leave a Comment

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: